केरल दे रहा टेंशन, नए मामलों में आधे से ज्यादा कोरोना मामले सिर्फ केरल से आए, देखें राज्यवार आंकड़े

केरल दे रहा टेंशन, नए मामलों में आधे से ज्यादा कोरोना मामले सिर्फ केरल से आए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 99,363,697 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,135,959 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 176498 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10359305 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 153724 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,06,89,527 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 12,689 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 137 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 13,320 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.91  फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.65 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 25 जनवरी को 5,50,426 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,36,13,120 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

एक तरफ देश में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ केरल में मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को राज्य में 6,000 से कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश के कुल कोरोना के मामलों में आधे से ज्यादा अकेले एक ही राज्य केरल में मिले हैं। केरल में मंगलवार को 6,293 नए मामले मिले। एक दिन के अंतराल के बाद ये मामले फिर से 6,000 के ऊपर आए। वहीं देश के अन्य राज्यों को एक साथ मिलाकर 6,445 नए मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 137 लोगों की मौत वायरस से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 47, केरल के 19 , छत्तीसगढ के 14, पंजाब के 11, पश्चिम बंगाल के 9, उत्तर प्रदेश के 8 और दिल्ली के 7 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,53,724 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 50,862, तमिलनाडु के 12,325, कर्नाटक के 12,204, दिल्ली के 10,820, पश्चिम बंगाल के 10,131, उत्तर प्रदेश के 8,632, आंध्र प्रदेश के 7,150, पंजाब के 5,571 और गुजरात के 4,381 लोग थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1357

878731

7150

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

15

4917

62

अरुणाचल प्रदेश

14

16751

56

असम

2183

213763

1079

बिहार

2336

255174

1486

चंडीगढ़

139

20302

334

छत्तीसगढ़

5021

288764

3644

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

5

3388

2

दिल्ली

1626

621783

10820

गोवा

774

51510

763

गुजरात 

4086

251400

4381

हरियाणा

1284

263119

3014

हिमाचल प्रदेश 

361

55923

973

जम्मू एंड कश्मीर 

1103

121124

1930

झारखंड

772

116589

1064

कर्नाटक

6652

918099

12204

केरल

71843

824446

3643

लद्दाख

51

9508

129

लक्षद्वीप

69

0

0

मध्य प्रदेश 

3219

247073

3793

महाराष्ट्र 

45041

1917450

50862

मणिपुर

171

28463

369

मेघालय

98

13496

146

मिजोरम

47

4303

9

नागालैंड

95

11898

88

ओडिशा

1196

331427

1906

पुडुचेरी

295

37970

645

पंजाब

2106

164541

5571

राजस्थान

2836

311374

2760

सिक्किम

104

5841

133

तमिलनाडु

4736

818742

12325

तेलांगना

2819

289325

1593

त्रिपुरा

24

32391

391

उत्तराखंड

1455

92650

1636

उत्तर प्रदेश 

6537

584039

8632

वेस्ट बंगाल

6028

552491

10131

भारत में कुल मामले

176498

10359305

153724


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।